चुटकुले ही चुटकुले , Funny jokes for million dollar smiles. Coolindian sms messages friends teacher child sardar hindi english marwari chutkule

Friday 12 August 2016

कंजुसी के जोक्स.

........कंजुसी के जोक्स......

मारवाड़ी हाथ मे ब्लेड मार रहा था।
बीवी:- ये क्या कर रहे हो जी??
मारवाड़ी:- Dettol की शिशी टूट गई है
कही Dettol बरबाद ना हो जाए।
ला तेरी भी उगंली काट दूँ।

जहाज के साथ मारवाड़ी भी डूब रहा था।
पर मारवाड़ी हंस रहा था।
दुसरा यात्री :- ओए ,हँस क्यो रहा है??
मारवाड़ी :- शुक्र है, मैने रिटर्न टिकट
नही खरीदा।

मारवाड़ी 14 वी मंजिल से नीचे गिरा।
गिरते वक्त उसने अपने घर की खिड़की से
देखा कि बीवी खाना बना रही है।
मारवाड़ी चिल्लाया :-" मेरी रोटी मत
पकाना"

मारवाड़ी ने शेख को खून देकर उसकी जान
बचाई। शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज
कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरुरत पड़ी,मारवाड़ी ने
फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
मारवाड़ी (गुस्से से) :- इस बार सिर्फ
लड्डू????
शेख:- बिरादर, अब हमारे अन्दर
भी मारवाड़ी का खून दौड़ रहा है।

कंजूस मारवाड़ी मरनेवाला था।
मारवाड़ी:- बीवी कहाँ हो?
बीवी :- जी मै यही हूँ।
मारवाड़ी:- मेरा बेटा और बेटी कहाँ है।
दोनो बच्चे:- जी हम भी यही है
मारवाड़ी:- तो बाहर वाले कमरे
का पंखा क्यो चल रहा है???

कंजूस मारवाड़ी :- एक केला कैसे दिया???
केलेवाला :- १रुपय का।
कंजूस मारवाड़ी :-60 पैसे का देता है?
केलेवाला :-60पैसे मे तो सिर्फ
छिलका मिलेगा।
कंजूस मारवाड़ी :- ले 40 पैसे, छिलका रख
और केला देदे।

:
एक कंजूस
मारवाड़ी लड़का को मारवाड़ी लड़की से प्रेम
हो गया।
मारवाड़ी लड़की :- जब पिताजी सो जाएगें
तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,आवाज सुनकर
तुरन्त अन्दर आ जाना।
लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद
आया।
लड़की :- इतनी देर क्यो लगा दी???
लड़का :- वो मै सिक्का ढुँड रहा था।
लड़की:- अरे पागल वो तो धागा बाँधकर
फेका था,वापस खिच लिया।

: तीन आलसी कामचोर
एक साथ
खाना खा रहे थे।

खाने में नमक कम था
तो सवाल यह उठा कि
नमक कौन लाएगा।

एक आलसी बोला:
-‘जो पहले बोलेगा
वह नमक लाएगा।’

सब बैठे रहे।

न कोई बोला
और न ही किसी ने
खाना खाया।

तीन दिन गुजर गए
और
तीनों बेहोश हो गए।

लोगों ने सोचा
तीनों मर चुके हैं।

अंतिम संस्कार की तैयारी हुई
और
पहले को जलाया जाने लगा
तो वह बोल पड़ा:
-‘अरे मैं जिंदा हूं।’

तभी
बाकी दो आलसी चिल्लाए:
-‘चल बेटा
अब नमक ला !

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template